हवाई जहाज के बारे में रोचक तथ्य। Aeroplane in Hindi

Trending

6/recent/ticker-posts

Ads by Google

हवाई जहाज के बारे में रोचक तथ्य। Aeroplane in Hindi

हवाई जहाज के बारे में 15 रोचक तथ्य/Aeroplane In Hindi

  • 15 interesting Facts About Aeroplane

वाई जहाज का नाम सुनते ही कई तरह के सवाल आज भी हमारे मन में उठने लगते हैं। जो अब तक हवाई जहाज से यात्रा नहीं किये हैं, उनकी ख़्वाहिश होती है कि हवाई जहाज से यात्रा करें।
लेकिन जो हवाई जहाज से यात्रा कर चुके हैं उनके मन में Aeroplane को लेकर कई तरह के सवाल पैदा होते हैं।
तो आज हम बताने जा रहे हैं आपको "हवाई जहाज के बारे में 15 रोचक तथ्य"।
  • 15 interesting Facts About Aeroplane

1. पूरी दुनिया में हर रोज करीब 2 लाख हवाई जहाज उड़ान भरते हैं।

2. पूरी दुनिया की सिर्फ 5% आबादी ही अब तक हवाई जहाज में सफर कर पाई है।

3. यूँ तो हवाई जहाज बिना पायलट के भी अपने आप उड़ता है लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कण्ट्रोल रूम में पायलट का होना अनिवार्य होता है।

4. हवाई जहाज में जो खाना परोसा जाता है उसमे नमक की मात्रा ज्यादा होती है क्योंकि ऊंचाई पर उड़ते समय दबाव के कारण हमारा टेस्ट बदल जाता है जिसके कारण हमे इसका पता नहीं लगता।

5. हवाई जहाज में पायलट और कॉ-पायलट को अलग अलग तरह का खाना परोसा जाता है क्योंकि अगर एक खाने से किसी एक पायलट की तबियत ख़राब हो जाये तो दूसरा हवाई जहाज चला सके।

6. हवाई जहाज में इमरजेंसी के दौरान यात्रियों को जो ऑक्सीजन माॅस्क दिए जाते हैं उनसे सिर्फ 15 मिनट तक ही जिंदा रह सकते हैं।

7. अब तक के आंकड़ों के मुताबिक 80% हवाई जहाज दुर्घटनाएँ उड़ान भरने के 3 मिनट के अंदर या लैंडिग के समय आखिरी 8 मिनट के अंदर हुई हैं।

8. 1986 में बिना रुके और बिना दोबारा फ्यूल भरवाए ‘Voyager’ नाम का हवाई जहाज पूरी दुनिया का चक्कर लगाने का कारनामा कर चुका है।

9. हर 5 में से 1 व्यक्ति को हवाई जहाज में सफर करने से डर लगता है जिसे “Aviophobia” कहा जाता है।

10. 1953 से पहले हवाई जहाज की खिड़कियां चौकोर हुआ करती थी लेकिन 1953 में दो हवाई जहाज क्रैश हुए जिनका जिम्मेदार चौकोर खिड़कियों को माना गया और इसके बाद से हवाई जहाज की खिड़कियों को गोल बनाया गया और इसके पीछे कारण ये है की गोल खिड़कियां हवा का ज्यादा विरोध नहीं करती जिससे हवाई जहाज पर दबाव कम बनता है।

11. सबसे लम्बे हवाई जहाज का नाम है Airbus A380 जो की double-decker जहाज है इसमें 4 इंजन लगे होते है।

12. हवाई जहाज में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होती क्योंकि ऐसा करने से हवाई जहाज के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के सिग्नल में परेशानी हो सकती है।

13. हवाई जहाज में एक ब्लैक बाॅक्स होता है जिसका काम होता है हवाई जहाज की दुर्घटना की जानकारी देना। ये ब्लैक बॉक्स स्टील का बना होता है जो कभी नष्ट नहीं होता चाहे दुर्घटना कितनी भी भयंकर हो।

14. ज्यादातर हवाई जहाज सफ़ेद रंग के होते हैं और इसके पीछे कारण ये होता है की सफ़ेद रंग गर्मी को रिफ्लेक्ट करते हैं जिससे हजारों फ़ीट की ऊंचाई पर भी प्लेन में इतनी गर्मी का अहसास नहीं होता। इसका दूसरा कारण ये भी है की सफ़ेद रंग होने से प्लेन की बॉडी की टूट फुट या उसमे से तेल का रिसना आसानी से दिखाई दे जाता है।

15. हवाई जहाज का डिज़ाइन इस तरह का बनाया जाता है की इस पर आसमानी बिजली का प्रभाव ना हो। आंकड़ों को देखा जाये तो साल में एक बार कोई ना कोई हवाई जहाज आसमानी बिजली से टकरा जाता है।

तो ये थे  "हवाई जहाज के बारे में 15 रोचक तथ्य"। कैसा लगा आपको आर्टिकल हमें बताईये और जुड़े रहिये हमारे ब्लॉग "सिलसिला ज़िन्दगी से"।

Post a Comment

0 Comments