Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

यह भी पढ़िए

latest

Village Holi: गाँव वाली होली का रंग और उमंग

इस होली ( Holi 2022 ) मैं गाँव में नहीं हूँ। पिछले दो सालों से गाँव ( Village Holi ) की होली का मज़े ले रहा था। पर इस बार नहीं ले पाया। हालां...

इस होली (Holi 2022) मैं गाँव में नहीं हूँ। पिछले दो सालों से गाँव (Village Holi) की होली का मज़े ले रहा था। पर इस बार नहीं ले पाया।


हालांकि इस बार की होली भी पुणे में मेरे लिए शानदार और यादगार रही। पर Silsila Zindagi Ka उन रंगों और उमंगों को कैसे भूल सकता है जहाँ त्यौहार के साथ अपनापन के गुलाल से हर दिल रंगे हुए हैं।

2020 की गाँव वाली होली

बेशक, इस साल होली ( Village Holi 2022) गाँव में नहीं मना पाया। लेकिन सोशल मीडिया (Holi Imges Village) पर फैले तस्वीरों ने मुझे गाँव की होली (Holi images 2022) वाले रंगों में रंग दिया। 



मेरे दोस्त, मेरे यार, मेरे भाई! हर एक की तस्वीर में मुझे अपने गाँव की होली के रंग नज़र आ रहे थे। और इन्हीं रंगों में रंग गया था मेरा तन और मन।

शहर (Maharashtra Holi Culture) में भी होली का अपना एक अलग उमंग है। पर अब हम ये कह सकते हैं कि शहरों से धीरे-धीरे होली के रंगों का उमंग जैसे खत्म होता जा रहा है।

पर गाँव में आज भी होली का दुगना मज़ा है, दुगना उमंग है। आज भी रंगों का त्यौहार यहाँ के जीवन में जोश भर जाता है।

Village Holi: होली का असली मज़ा तो गाँव में ही है


तस्वीरों में देख सकते हैं। कई रंगों में रंगे इन युवाओं को और होली मनाने के इनके इस जुनून को। 

ये गाँव के युवाओं के वो रंग हैं, जो होली के इस पावन त्यौहार में चार चांद लगा देते हैं। ऐसी होली तो बार-बार, हज़ार बार खेलने को मिले तो भी जी ना भरे। 

गाँव वाली होली, लगाव वाली होली। एक ऐसी होली जो रंग में डबल उमंग भर दे। जी को खुश कर दे।

Village Holi: होली का असली मज़ा तो गाँव में ही है

ये होली मैं गाँव पर भले ही ना खेल पाया, पर इंतज़ार रहेगा अगले होली के त्यौहार का। अगले साल (Holi 2023) गाँव के दोस्तों के साथ जरूर खेलने को मिलेगा और इसी तरह रंग और उमंग के संग होली का हुड़दंग मचेगा।

इसी उम्मीद और यकीन के साथ Silsila Zindagi Ka आप सबको होली की अनंत शुभकामनाएं देता है और आपसे बिदा लेता है।


No comments

Advertisment