Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Ads

यह भी पढ़िए

latest

Solar Elipse 2023: जानिए 14 अक्टूबर को लगने वाले सूर्यग्रहण का असर

Solar Elipse 2023: इस वर्ष शारदीय नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले यानि 14 अक्टूबर 2023 को सूर्यग्रहण (Solar Elipse 2023 14 October) लगने जा रह...

Solar Elipse 2023: इस वर्ष शारदीय नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले यानि 14 अक्टूबर 2023 को सूर्यग्रहण (Solar Elipse 2023 14 October) लगने जा रहा हैं। 

Solar Elipse 2023: जानिए 14 अक्टूबर को लगने वाले सूर्यग्रहण का असर


Silsila Zindagi Ka पंडित राजेश चतुर्वेदीजी के माध्यम से आपको इस बात की जानकारी दे रहा है कि यह सूर्यग्रहण साल 2023 का आखरी सूर्यग्रहण (Last Solar Elipse 2023) होगा, जो कि 14.11.2023 दिन शनिवार को लग रहा है। 

भारत में सूर्यग्रहण | silsila Zindagi Ka

भारत में यह सूर्यग्रहण नहीं दिखेगा यानि इस सूर्यग्रहण का अवलोकन आप भारत में नहीं कर सकते हैं।  

भारत में यह सूर्यग्रहण ना दिखने के कारण इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।

यह सूर्यग्रहण अमेरिका और अफ्रीका (Solar Elipse images of America & Africa 2023) में दिखाई देगा। इसलिए इनके सूतक काल की गणना इन्हीं जगहों पर की जाएगी।


ग्रहण की धार्मिक मान्यतायें | Silsila Zindagi Ka

ग्रहण को लेकर कई प्रकार की मान्यताएं हैं।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन जगहों पर सूर्यग्रहण लगता है, वहाँ ठीक 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है।  

सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता है। इसलिये सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ कार्य वर्जित है। 14 अक्टूबर को लगने वाला सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस ग्रहण के सूतक की मान्यता भारत में नहीं है।

सूतक काल में वर्जित | Silsila Zindagi Ka

सूतक काल में पूजा पाठ वर्जित है। नए कार्यों की शुरुवात, मुंडन संस्कार, जनेऊ, शादी विवाह कार्यक्रम या अन्य कोई शुभ काम सूतक काल में करना बिल्कुल वर्जित है। 

सूतक काल के शुरू होते ही मंदिरों के दरवाज़े बंद कर दिए जाते हैं और सिर्फ मंत्रों का जाप किया जाता है।





No comments

Advertisment