Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

यह भी पढ़िए

latest

Singapore- सिंगापुर के बारे में ये जानकर चौक जाएंगे कि वहाँ

Silsila Zindagi Ka दोस्तों! कुछ देश ऐसे हैं, जो जितने सुंदर हैं, उनके बारे में उतनी ही चौकाने वाले तथ्य भी हैं। आज मैं आपको एक ऐसे ही ...

Silsila Zindagi Ka
दोस्तों! कुछ देश ऐसे हैं, जो जितने सुंदर हैं, उनके बारे में उतनी ही चौकाने वाले तथ्य भी हैं। आज मैं आपको एक ऐसे ही देश के बारे में बताने जा रहा हूँ, जो एशिया का सबसे सुंदर देश हैं, उतनी ही चौकाने वाले उसके तथ्य भी हैं। जी हाँ, आज मैं आपको Singapore के बारे में बताने जा रहा हूँ।

Singapore
अगर आप विदेश का भ्रमण करना चाहते हैं तो Singapore आपके लिये सबसे ख़ास हो सकता है। यह दक्षिण एशिया में इंडोनेशिया और मलेशिया के बीच में स्थित है। आप यह जान कर हैरान रह जाएंगे कि singapore एशिया का सबसे सुंदर देश हैं। Singapore का अर्थ होता है सिंहों का पुर, यानि सिंहों का शहर। 
Singapore 63 छोटे-छोटे iceland से मिलकर बना है। एरिया के हिसाब से यह भारत से 4400 गुना छोटा है।  Singapore में एक नियम है कि आप कोई भी इमारत 280 मीटर से ऊंचा नहीं बना सकते। 
यह देश दुनिया का सबसे महंगा देश है और यहां हर छठ व्यक्ति मिलिनीयर है।
सन 1992 में Singapore में च्युंगम चबाना पूरी तरह बैन कर दिया गया था।
Singapore की अर्थव्यवस्था 250 अरब अमेरिकी डॉलर की है। कारोबार करने में आसानी की रैंकिंग में Singapore 10 साल तक नंबर एक रहा है। Singapore में अपराध दर सबसे कम मानी जाती है। सख्त कानूनों के चलते बेईमान नेता और अफसर यहां रह नहीं पाते। आबादी के हिसाब से दुनिया में प्रतिव्यक्ति सबसे ज्यादा गाड़ियां हैं। तो दुनिया का सबसे व्यस्त और कमाने वाला बंदरगाह यहां है। अपने Singapore दौरे में प्रधानमंत्री का खास जोर स्मार्ट सिटी पर रहा। स्मार्ट सिटी का नाम आते ही एक ऐसा शहर जेहन में आता है जहां जिंदगी हर तरह से आधुनिक हो। अगर सिंगापुर में कोई सीधे शोरूम जाकर कार खरीदना चाहे तो ऐसा संभव नहीं। कार खरीदने के लिए पहले आपको ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में आवेदन करना पड़ता है। इसके बाद हर महीने अथॉरिटी में एक ड्रॉ निकाला जाता। ड्रॉ में जिसका नाम आता है, उसी को कार खरीदने की इजाजत दी जाती है।
एशिया का आर्थिक केंद्र Singapore जब रात में सो रहा होता है तब कुछ लोगों के लिए शुरुआत होती है एक मिशन की। शहर को स्वच्छ बनाने की और उसे चमकाने की। ऐसी ही गार्बेज कलेक्शन वैन आपको सिंगापुर में रात को शहर के हर कोने में घूमती हुई दिख जाएंगी... डस्टबिन से कूड़ा उठाते हुए।

Singapore में अगर कचरे के डिब्बे में कूड़ा है और वो खुला रह गया है तो उसके लिए 500 डॉलर जुर्माना देना पड़ता है। पूरे सिंगापुर में नियम है कि काले रंग के इस प्लास्टिक बैग में रखकर ही कूड़े को कचरे के डिब्बे में डाला जाए। जो लोग बहुत ऊंची इमारतों में रहते हैं उनके फ्लैट में लगे पाइप के जरिए कूड़ा सीधे कचरे के डिब्बे में गिरता है।

Singapore में हजारों तरह के पक्षी प्रवास के लिए आते हैं। छोटा सा देश होकर भी सिंगापुर में भरपूत प्राकृतिक सुंदरता है।

Singapore में दुनिया का पहला नाइट जू यानि रात में भी खुलने वाला चिड़ियाघर है। इसे यहां द नाइट सफारी कहते हैं।

Singapore में सबसे ऊंची जगह बुकेट तिमाह हिल है। जो महज 164 मीटर ऊंची है। 

Singapore में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का नाम है टाइटैनिक। टाइटैनिक ने सन 1997 में 6.65 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।

CONCLUSION
दोस्तों! ये थे Singapore के बारे में कुछ रोचक तथ्य। आशा करता हूँ आपको मेरा यह लेख पसंद आएगा। मिलते हैं ज़ल्दी ही अगले पोस्ट के साथ। Bye-Bye.

No comments

Advertisment