Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

यह भी पढ़िए

latest

Bhojpuri Singers: कुछ ऐसे Bhojpuri Singers जो भोजपुरी के ताज़ थे, ताज़ हैं और रहेंगे

दोस्तों! एक मेरे दोस्त का आज सुबह कॉल आया और उसने मुझसे कहा कि आप उन Bhojpuri Singers   (Dugola Bhojpuri singers) को अपने ब्लॉग में जगह दी...

दोस्तों! एक मेरे दोस्त का आज सुबह कॉल आया और उसने मुझसे कहा कि आप उन Bhojpuri Singers (Dugola Bhojpuri singers) को अपने ब्लॉग में जगह दीजिये, जो भोजपुरी के ताज़ थे और हमेशा रहेंगे। Bhojphuri Singers

मुझे उसका आयडिया काफी अच्छा लगा। हालांकि मैं अपने ब्लॉग "Silsila Zindagi Ka" के माध्यम से उन गायकों Bhojpuri Singers को आपके बीच पहुँचा रहा हूँ, जो भोजपुरी में दुगोला के लिए बहुत मशहूर है। लेकिन उससे पहले मैं याद करूँगा भोजपुरी के शेक्सपीयर "भिखारी ठाकुर" को। जिन्होंने  भोजपुरी भाषा और भोजपुरी साहित्य को पूरी दुनिया में अलग पहचान दिलाई। उनके द्वारा लिखी गई हर रचना आज भी लोगों के ज़ुबाँ पर आ जाती है। 

भिखारी ठाकुर Bhikhari Thkaur
भिखारी ठाकुर ने जो कहा, जो लिखा, जो बनाया, जो गाया...सब इतिहास बनता गया। मुझे नाज़ होता है जब मुम्बई के फ़िल्म रॉयटर्स एशोसिएशन में जाता हूँ और देखता हूँ कि दिग्गज लेखकों के बीच उनकी भी एक तस्वीर टँगी हुई है। भिखारी ठाकुर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी उम्दा रचनाओं के माध्यम से हमेशा हमारे मानस पटल पर ज़िन्दा रहेंगें।

गायत्री ठाकुर Gayatri Thakur
Image Source: Google

भोजपुरी दुगोला गायकी के बेताज़ बादशाह और भोजपुरी के ताज़ गायत्री ठाकुर Bhojpuri Singers को कौन भूल सकता है? उन्होंने जो भी गाया वो अमर हो गया। उनकी गायकी के दीवाने आज भी उनकी प्रशंशा करते हुए नहीं थकते हैं। झाल और नाल की ताल पर अपने गायन से लोगों को झूमा देने वाले गायत्री ठाकुर इस दुनिया में नहीं हैं। कूछ वर्ष पहले ही विदा हो गए। लेकिन आज भी वो ज़िन्दा हैं। और युग-युगांतर तक ज़िन्दा रहेंगे। क्योंकि गायत्री ठाकुर भोजपुरी के सम्राट थे और सम्राट हमेशा ज़िन्दा रहते हैं।


विरेन्द्र धुरान
अगर बात भोजपुरी दुगोला और Bhojpuri Singers की आये तो फिर धुरान ठाकुर हमें याद क्यों नहीं आएंगे? भोजपुरी दुगोला मुकाबले की बात आये तो लोग आज भी गायत्री ठाकुर और धुरान  का नाम लोगों की ज़ुबान पर अपने आप चला आता है। क्योंकि एक दौर था, जब इन दोनों के दुगोला के हज़ारों दीवाने थें। कुछ वर्षों पहले ही धुरान भी इस दुनिया को अलविदा कह गए।

बृज ठाकुर 

भुआल छपरा गाँव के निवासी और मशहूर गायक बृज ठाकुर ब्यास जी की गायकी भी लोगों के सर चढ़ कर बोलती थी। उनकी गायन की अदा पर हज़ारों फिदा थें। उनका दुगोला देखने के लिए भी लोग दूर-दूर से आते थे। हालांकि बृज ठाकुर ब्यास अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन भोजपुरी गायन के जगत जब  भी दुगोला गायकी की बात आएगी बृज ठाकुर का नाम लबों पर ज़रूर होगा।


कमलबास कुंवर
कहते हैं कि आज का भोजपुरी दुगोला कमलबास कुँवर Bhojpuri Singers के बिना अधूरा है। इनके आज भी लाखों की तादाद में चाहने वाले हैं। इनका सुर लोगों को झंकझोर जाता है। बिहार के निवासी  कमलबास कुँवर ना सिर्फ गाते हैं, बल्कि कई लोगों को गायकी की दुनिया में सफलता का मार्ग भी दिखाते हैं। ताल, झाल, नाल हर चीज़ में महारत हासिल किए कई सालों से भोजपुरी दुगोला गायन में राज़ कर रहे कमलबास कुँवर निश्चित तौर पर भोजपुरी के एक ऐसे सरताज़ हैं जो कालांतर तक जगमगाते रहेंगें।


अरबिंद सिंह अभियंता
जहाँ भी आज भोजपुरी दुगोला और Bhojpuri Singers की बात आती है, अरबिंद सिंह अभियंता का नाम ज़रूर आता है। इनके नाम के साथ अभियंता इसलिए जुड़ा है, क्योंकि इन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद नौकरी छोड़ कर इस क्षेत्र में आये थे और आज अपनी गायकी से लाखों दिलों पर कई सालों से राज़ कर रहे हैं जिस अन्दाज़ में वो गायन करते हैं, हमेशा राज़ करते रहेंगे।

तो दोस्तों! ये थे कुछ महान Bhojpuri Singers अगर और भी दुगोला गायक हैं तो उनके नाम बताइये। अगले पोस्ट में उन पर भी लिखूंगा। फ़िलहाल आपसे लेता हूँ इजाज़त। मिलता हूँ एक नए विषय के साथ ज़ल्द ही। जुड़े रहिये हमारे ब्लॉग Silsila Zindagi Ka के साथ।

No comments

Advertisment