Success, Life, Opportunity: असफलता से डरना नहीं, लड़ना सीखो What is Success? अक्सर सवाल उठता है कि सफलता क्या ( What is Success? ...
Success, Life, Opportunity: असफलता से डरना नहीं, लड़ना सीखो

What is Success?
अक्सर सवाल उठता है कि सफलता क्या (What is Success?) है? क्या आप यह बता सकते हैं? सफलता की परिभाषा? मुझे यकीन है कि आप यही कहेंगे कि चाहे जैसे भी हो, मंज़िल को पा लेना ही सफलता है|
यह भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्मों का नया धमाकेदार चैनल
लेकिन सही मायने में सफलता तो यह है कि हम जिस काम को कर रहे हैं, उस काम को बेहतर ढंग से पूर्ण कर लें| वही है असली कामयाबी| अधूरे मन से, चंचल मन से काम करना किसी कामयाबी की राह पर आपको लेकर नहीं जाता है|
आप देख लीजिये, जितने भी सफल व्यक्ति इस संसार (successfull personality) में हुए हैं, उन्होंने अपने काम को बहुत शिद्दत और समर्पण से किया है, तब जा कर उन्होंने मंज़िल को हासिल किया है और तभी आज उनको दुनिया सलाम करती है| उनकी कहानियाँ (Success story of Successfull Personality) हम जब बढ़ते हैं तो निश्चित ही हमें उनसे प्रेरणा मिलती है आगे बढ़ने की|
Make A Goal
सफलता पाने के लिए बेहद ज़रूरी है कि आप अपने लक्ष्य को (Make A Goal) पहले निर्धारित करें| पूछो खुद से आप, आपको जाना कहाँ है? जब यह पता चल जाए कि आपकी मंजिल क्या है? आप पाना क्या चाहते हैं? आप करना क्या चाहते हैं? फिर आप को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है|
Focus On Your Work: अपने काम।पर ध्यान दीजिए
जब आपका गोल निर्धारित हो जाए तो यह ज़रूरी है जानना कि आप अपने काम पर कितना फोकस कर रहे हैं? कितनी लगन से आप अपना काम कर रहे हैं? आप अपना 100 प्रतिशत दे रहे हैं या नहीं? अगर आप पूरे फोकस से काम कर रहे हैं तो फिर आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है|
Think Always Positive: हमेशा सकारात्मक सोचिए।
किसी भी सफल इंसान के जीवन में उसकी सकारात्मकता ही उसको उसकी मंजिल तक पहुंचाती है| अगर आप नकारात्मकता से भरे हुए हैं तो यकीन कीजिये, आप लाख मेहनत, लाख कोशिश के बाद भी मंजिल तक नहीं पहुँच सकते हैं| इसलिए पहले सकारात्मक सोचना (Think Always Positive) शुरू कीजिये|
Life
What is Life? जीवन क्या है? क्या वो जो हम जी रहे हैं या फिर वो जो हम जीना चाहते हैं और जी नहीं पाते? जिसे हम जी रहे हैं वो अगर जीवन है तो फिर वह क्या है, जिसे हम जीना नहीं चाहते? खुद सोचिये|
Start A New Journey Of Life
जीवन की यात्रा शुरू कर दो| सोचो नहीं| समय बहुत कम है| जो हो गया उसे भूल जाओ, जो होने वाला है उसके बारे में मत सोचो और जो हो रहा है उसे लगन से करो| परिवर्तन की एक बयार जब आपके जीवन में बहनी शुरू हो गयी, देखना उसी दिन से आपकी ज़िंदगी भी बदलनी शुरू हो जाएगी| सो एक नयी यात्रा (Start A New Journey Of Life) पर निकल जाओ|
Opportunity
किसी भी Opportunity को किसी भी परिस्थिति में हाथ से मत जाने दो क्योंकि कोई भी Opportunity आपको दोबारा नहीं मिल सकती है| जब भी कोई Opportunity आपके दरवाज़े पर दस्तक से उसका स्वागत करो|
Conclusion
दोस्तों! कैसा लगा Success, Life, Opportunity पर आपको यह आर्टिकल? कमेन्ट बॉक्स में हमें ज़रूर बताईये और जुड़े रहिये हमारे ब्लॉग सिलसिला ज़िंदगी का (Silsila Zindagi Ka) से| मिलते हैं ज़ल्द ही अगले सफ़र में एक नए विषय के साथ| स्वस्थ्य रहें, खुश रहें|
No comments