अगर कोई आपसे पूछे कि धरती कैसी है? तो आप मुस्कुराते हुए ज़वाब देंगे- धरती गोल है। और कोई आपसे अचानक यह पूछ बैठे- ब्रह्मांड कैसा होता है? तो...
अगर कोई आपसे पूछे कि धरती कैसी है? तो आप मुस्कुराते हुए ज़वाब देंगे- धरती गोल है। और कोई आपसे अचानक यह पूछ बैठे- ब्रह्मांड कैसा होता है? तो आप आश्चर्य से पूछने वाले का चेहरा जरूर देखेंगे। और अगर मैं आपसे पूछ दूँ की एलियंस (Aliens) कैसे होते हैं? तो आपके दिमाग पर 440 वोल्ट का झटका जरूर लगेगा और यह झटका आपको कल्पना की दुनिया में लेकर जाएगा और जब आप कल्पना की दुनिया में खो जाएंगे तो हम आपको बताएंगे एलियंस (Aliens Facts के बारे में एक से बढ़कर एक हैरान कर देने वाली बातें।
स्वागत है आपका मेरे ब्लॉग silsilazindagika (सिलसिला ज़िन्दगी का) में, जहाँ आज आपको जानने को मिलेगा एलियंस (Interesting Facts About Aliens) के बारे में। और जो रहस्य आपको एलियंस के बारे में हम बताएंगे उसे जानने के बाद एलियंस का चेहरा (Face of Alien)बिना देखे ही आपकी आँखों में तैरने लगेगा।
दोस्तों! एलियंस क्या है (What is Aliens) ? जब आपसे कोई पूछे तो क्या ज़वाब देंगे? चलिए, हम आज इसका सटीक ज़वाब देते है जैसा, आपने कभी सुना नहीं होगा ऐसा।
दूसरे ग्रहों पर रहने वाले मनुष्यों जैसी प्रजातियों को ही एलियन कहा जाता है। एलियन का मतलब (Meaning Of Aliens) होता है- एक ऐसी प्रजाति जिनसे हमारी पृथ्वी )(Aliens On Earth) का कोई संबंध नहीं है, कोई भी जीव जो किसी अन्य ग्रह से संबंधित है, हमारे ग्रह के लिए उसे एलियन कहा जाता है। जैसे अगर हम किसी दूसरे ग्रह पर जाते हैं तो वहां के उस ग्रह के लिए हम भी एलियन कहलाएंगे।
तो हमारी पृथ्वी के लिए क्या सचमुच कोई एलियन है? एलियन हमेशा से बड़ी चर्चा और उत्सुकता का विषय रहा है। तभी तो हॉलीवुड और बॉलीवुड में कई एलियन फिल्में बनाई गई हैं और लोगों ने इन फिल्मों को पसंद भी किया है।
वैसे एक बात तो सच है कि हमारी पृथ्वी पर दुसरे ग्रहों के भी प्राणी निवास करते हैं। अन्य ग्रहों से समय-समय पर उड़न तश्तरियों के आने की खबर भी इस संबंध में विदेशों के लोगों से प्राप्त होती है।
Speed Of An Alien
अभी तक एलियंस के बारे में ठीक से पता क्यूँ नहीं चल पाया है? क्या आप जानते हैं? चलिए हम बता देते हैं। एलियंस की गति दुनिया के सुपर फास्ट जेट विमानों (Alien Speed More Than Aeroplane) से कई गुना अधिक होती है, यही वजह है कि हम उनका पीछा करने या उन्हें ट्रैक करने में विफल रहते हैं।
एलियन के बारे में कई तरह की बातें सामने आई हैं, फिर भी इनकी शक्ल और कद के बारे में कोई नहीं जानता। लेकिन ऐसा दावा किया गया है अगर एलियंस हमारी धरती पर आए हैं या अस्तित्व में हैं तो इनकी तकनीक हमसे बेहतर है और ये हमसे कई गुना ज्यादा ताकतवर हो सकते हैं।
एरिया 51 लास वेगास (Aliens in Los Vegas) से 80 मिल उत्तर पश्चिम में स्थित एक सैन्य क्षेत्र है। ऐसा माना जाता है कि दूसरे ग्रहों से आने वाले एलियंस (Research On Aliens) पर शोध किया जाता है। अमेरिका में रहने वाले कई लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने एलियन स्पेसशिप यानी UFO को वहां से उड़ते हुए देखा है।
1947 में किए गए एक दावे के अनुसार, एरिया 51 पर एक UFO एक दुर्घटना का शिकार हो गया था। जिसमें एक एलियन का शव भी बरामद हुआ था। यह एलियन 4 फीट का था और नग्न इंसान जैसा दिखता था।
दुनिया वर्षों से एलियन की तलाश कर रही है. कभी दूरबीन से, तो कभी अंतरिक्ष में दूरबीन और यान भेजकर।
बहुत दिनों से धरती से रेडियो तरंगें भी भेजी जा रही हैं ताकि अंतरिक्ष में कोई इंसानों जैसी बस्ती हो तो वो उन्हें सुनकर उनका जवाब दे.
मगर अब तक एलियन ने इंसान के किसी भी संदेश का जवाब नहीं दिया है. क़रीब सौ साल हो चुके जब से हम ब्रह्मांड में अपनी मौजूदगी के संदेश प्रसारित कर रहे हैं.
एलियन के मुद्दे पर दुनिया के वैज्ञानिक जुटे हुए हैं और उनके अलग-अलग मत हैं। जहां एक तरफ कुछ वैज्ञानिक उन्हें ढूंढना चाहते हैं तो दूसरी तरफ कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा करना गलत होगा और धरती और इंसान का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।
दोस्तों! चाहे जो भी हो। एलियंस आज भी हमारी धरती के लिए रहस्य बने हुए हैं। और पता नहीं कब तक रहस्य बने रहेंगे। फिलहाल आप हमें कमेंट्स में जरूर बताईये की एलियंस के बारे में आपकी क्या राय है? या एलियंस से जुड़ी कोई अलग जानकारी जो तो हमें शेयर जरूर कीजिये। ज़ल्द ही एक नए विषय के साथ आपसे मिलते हैं पढ़ते रहिये आपका अपना ब्लॉग www.silsilazindagika.in.net
No comments