2021 जा रहा था। एक शहर, एक गाँव, एक राज्य या एक देश क्या...? पूरी दुनिया नए साल (New Year 2022) का स्वागत करने के लिए तैयार थी। Hap...
2021 जा रहा था। एक शहर, एक गाँव, एक राज्य या एक देश क्या...? पूरी दुनिया नए साल (New Year 2022) का स्वागत करने के लिए तैयार थी।
Happy New Year Messages, Happy New Year Status, Happy New Year Images, Happy New Year Templates, Happy New Hear Videos के साथ लोग शुभकामनाओं की झड़ी लगाने के लिए घड़ी देख रहे थे।
31 दिसंबर (31 December 2021) की रात...शायद मोबाइल से नज़रें नहीं हट रही होंगी क्यूंकि 12 बजते ही साल बदलने वाला था।
लो...! साल तो बदल गया....पर आप...?
दोस्तों! याद रखना जब तक आप, मैं और हम नहीं बदलेंगे...साल बदलने से कुछ नहीं होगा। साल बदलने का मज़ा तो तब आएगा...जब हम इतिहास ही बदल दें।
वैसे 2022 (2022 Planing) की आपकी प्लानिंग क्या-क्या है?.............Time Waste का...?
नहीं दोस्तों 20 और 22 अगर एक हुए हैं तो आपके मन में एक चाहत होनी चाहिए...कुछ कर गुजरने की....! अपनी खराब आदतों को बदलने की।
उन सभी चीजों का परित्याग करने की जिससे आपकी ज़िंदगी नरक बनी हुई है। उन सभी Negative Thaughts को उठाकर दूर फेकने की जिनकी वज़ह से आप वह नहीं बन पा रहे, जिसके काबिल आप हैं।
Swami Vivekanand Quotes
स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekanand) ने कहा था--- "उठो, जागो और तब तक ना रुको जब तक अपनी मंज़िल ना हासिल कर लो"।
कुछ इसी राह पर आपको आगे बढ़ना होगा। ऊँचाई पर चढ़ना होगा। इतिहास गढ़ना होगा।
कैसे बदलेंगे हम अपने आप को?
पहला सवाल तो यही की (How Can Change Your Life) कैसे बदलेंगे हम अपने आपको...? तो ज़वाब यही है किसी दिन बुद्ध बन जाओ...!
पर How To Make Buddha? तो इसका जवाब यही है अपनी सोच में, अपने सपने में, वास्तव में, हर जगह, हर पल...एक ही बात को महसूस करो...बदलाव...!! जैसे बुद्ध में किया था। क्या आप जानते हैं Buddha Story?
एक रात सिद्धार्थ अपने बच्चे राहुल और अपनी पत्नी को छोड़कर अपने आपकी तलाश में निकल गए। कई वर्षों के बाद जब वो बुद्धत्व की प्राप्ति अपने घर वापस लौटे तो उनकी पत्नी बहुत खुश हुई और उनकी तरफ महाराज कहकर दौड़ी।
बुद्ध ने अपनी पत्नी को रोकते हुए कहा रुक जाओ...!!! क्यूंकि मैं वो नहीं हूँ जो था। मैं जब यहां से गया था तो सिद्धार्थ था और अब मैं बुद्ध हूँ, गौतम बुद्ध!!
दोस्तों! बुद्ध की यह कहानी कदाचित यह शिक्षा नहीं देती की आप भी अपने आप को बदलने के लिए अपना घर परिवार छोड़कर चले जाओ। बल्कि बुद्ध की यह कहानी यह सीख देती है कि बदलाव की सोच लेकर जब आप आगे बढ़ेंगे तो संसार की कोई भी ताकत आपको बदलने से नहीं रोक सकती है।
तो उम्मीद है की आप नए वर्ष 2022 को नई उम्मीदें, नए उमंग और नए रंग के संग मनाएंगे। अपने जीवन के हर पल को आनंद के साथ बिताएंगे। www.silsilazindagika.in.net (सिलसिला ज़िन्दगी का) आपको नव वर्ष 2022 की शुभकामनाएं देता है।
No comments