Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

यह भी पढ़िए

latest

आन, बान और शान से कह रहा हिंदुस्तान 'हर घर तिरंगा'

Har Ghar Tiranga: तीन रंगों से रंगे इस तिरंगे में कुछ बात है। कुछ बात है इस तिरंगे की आन में। कुछ बात है इस तिरंगे की शान में और कुछ बात है...


Har Ghar Tiranga: तीन रंगों से रंगे इस तिरंगे में कुछ बात है। कुछ बात है इस तिरंगे की आन में। कुछ बात है इस तिरंगे की शान में और कुछ बात है इस तिरंगे के अभिमान में।

आन, बान और शान से कह रहा हिंदुस्तान 'हर घर तिरंगा'


वरना यूं ही इस तिरंगे के लिये वतन के वीर अपनी जान नहीं कुर्बान कर देते। यूं ही भगत सिंह फांसी के फंदे पर हंसते-हंसते नहीं झूल जाते। यूं ही खुदीराम बोस, चंद्रशेखर आज़ाद, मंगल पांडे, वीर कुंवर सिंह अपनी जान की बाजी नहीं लगा देते।

5 हिंदी भाषण 15 अगस्त के लिए

"Har Ghar Tiranga" आज एक नारा बन चुका है। और नारा था भी। हम अपने वीर शहीदों की शहादत को ही सलाम नहीं करते हैं, बल्कि इस तिरंगे के सामने खड़े होकर गर्व से हर ज़ुबान कहता है- "हाँ यह है हमारा तिरंगा, हर घर तिरंगा"। 

तीन रंगों में रंगा यह तिरंगा जो छूता आसमान है, इससे ही तो इस दुनिया में भारत की एक अलग पहचान है।

उस भारत की जिसने विश्वगुरु बनकर पूरे संसार को कई ज्ञान दिया। सनातन की नींव से पनपे भारत की कहानी सबसे अलग है।

सोने की चिड़िया कहे जाने वाले इस वतन की अपना एक अलग अस्तित्व है। अपना एक अलग वजूद है। तभी तो आज सारा संसार इसकी तरफ उम्मीद की नज़रों से देखता है।

गीता का ज्ञान देने वाला भारत, महाभारत और रामायण से सबके मन में भक्ति की तरंगे उठाने वाला भारत, गंगा की धारा से संसार को निर्मल करने वाला भारत, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की राहों पर दुनिया को अग्रसर करने वाला भारत, माखन चुराकर खाने वाले श्याम का उपदेश संसार को देने वाला भारत, पांडु पुत्र अर्जुन की गांडीव से अधर्म को मिटाने वाला भारत, यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि महान है भारत।

आज कौन होगा जो खादी कपड़े पर तीन रंगों में रंगे तिरंगे वाले भारत को सलाम नहीं करना चाहेगा। इस तिरंगे में हमारी जान बसती है। इस तिरंगे में हमारा स्वाभिमान बसता है। तभी तो हम कह रहे हैं- हर घर तिरंगा


1 comment

  1. Consider the following tips for figuring CNC machining out the right surface finishes when designing molded parts. Critical-to-quality dimensions you name out on fashions tell us what areas are most important to the success of your parts. Once the parts begin molding, the method and samples are qualified using automated inline CMM expertise, producing an in depth FAI and course of capability study with no extra lead time. While the molds themselves are related, part portions, lifetime upkeep, high quality documentation, and pricing range relying on which service choice is chosen.

    ReplyDelete

Advertisment