WELCOME Hindi Blog की दुनिया के अच्छे Blogs में से एक www.silsilazindagika.in.net आपका स्वागत करता है। उम्मीद है अच्छे होंगे, अच्छा काम कर...
WELCOME
Hindi Blog की दुनिया के अच्छे Blogs में से एक www.silsilazindagika.in.net आपका स्वागत करता है।
उम्मीद है अच्छे होंगे, अच्छा काम कर रहे होंगे और मुस्कुराते रहे होंगे। आज हम आपके लिए एक ऐसा विषय लेकर आये हैं, जो आपके लिए बेहद उपयोगी है।
आपकी जीवन को एक नया मक़सद देने के लिए हम शुरू कर रहे हैं आज का सफर जो है::: Motivational Man: हौसला जो नहीं छोड़ते है, वो ही तो एक दिन रिकॉर्ड तोड़ते हैं
____________________________
Story of A Motivational Man
एक लड़का रोज़ मेहनत कर रहा था। भाग रहा था। सुबह होने की शुरुआत के साथ ही उसका दौड़ना शुरू हो जाता था। उसका लक्ष्य था उड़ान भरना। बहुत दूर तक जाना। इतना बड़ा करना की आसमान भी उसके सामने छोटा लगे।
लेकिन हर बार वो अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाता था। क्योंकि कभी पहले ही थक जाता था या फिर दूर तक चलते चलते उसके मन में यह आने लगता था की क्या मैं अब पहुँच पाऊंगा?
कभी कुछ... कभी कुछ!
और इस तरह उसकी ज़िंदगी सफल होकर भी असफलता की तरफ भाग रही थी। और एक दिन फाइनली वह हार मानकर बैठ जाता है। उसे समझ नहीं आ रहा था की अब क्या करना है?
बहुत समय बाद एक दिन उसे उसके दोस्त का फोन आता है। फोन पर अपने दोस्त का आवाज़ सुनते ही वह खुश हो जाता है। लेकिन अचानक उसे झटका भी लगता है जब उसका दोस्त कहता है कि वह एक बड़ी कम्पनी का CEO हो गया है।
उस लड़के को यह सुनकर यकीन नहीं होता है कि उसका दोस्त जो बोल रहा है, सही है। क्योंकि उसका दोस्त अपने क्लास में सबसे कमजोर था। सभी उसे मंदबुद्धि कहते थे।
वह लड़का कैसे एक CEO बन सकता है? उसे तो अभी तक यकीन ही नहीं हो रहा है। पर यह सच था। क्योंकि उसका दोस्त सीईओ बन चुका था।
क्या आप जानना चाहेंगे की उस लड़के का मंदबुद्धि दोस्त बड़ी कम्पनी का CEO कैसे बना था? तो चलिए हम हकीकत बताते हैं।
उस लड़के के दोस्त ने अपने जीवन में 5 तरीके अपनाये: वो तरीके हैं।
1. आपकी सकारात्मक सोच आपकी बड़ी ताकत है
सुरेश की सबसे बड़ी ताकत क्या थी जिससे सुरेश एक बड़ी कम्पनी का CEO बन गया? जब भी उसके उसके दोसी कलास में चिढ़ाते थे तब वह मन ही मन दुःखी तो बहुत होता था, लेकिन पता नहीं उसके मन के कोने में एक सकारात्मक सोच जरूर रहती थी जो उसे आवाज़ देती थी की- चिढ़ो मत, दुनिया के सबसे तेज इंसान हो।
और इसी आवाज़ ने उसकी ज़िंदगी बदल डाली और उसके अंदर इतना आत्मविश्वास भर गया की उसने ठान लिया की मुझे कुछ कर के दिखाना है। और आज वह लड़का सफल हो चुका था।
इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखिये की आपकी सकारात्मक सोच ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी ताकत के बदौलत आप सफल हो सकते हैं।
2. आपका जोश और जूनून आपका सबसे बड़ा हथियार है
जिसके पास जोश और जूनून है, इसमें कोइ दो मत नहीं की वो हारी बाजी को भी आसानी से जीत सकता है। इसलिए याद रखिये की हर परिस्थिति में, हर हाल में आपको अपने जोश और जूनून को बरकरार रखना होगा।
याद रखिये की जो इंसान अपने जोश और जूनून को अपना सबसे बड़ा हथियार बना लेता है वो एक दिन सफल जरूर होता है।
3. अपनी काबिलियत पर भरोसा रखिये
क्या आपको पता है की कई लोग ऐसे होते हैं जो अपनी काबिलियत पर भरोसा नहीं करते और इस वज़ह से वो काबिल होकर भी हार जाते हैं।
इसलिए आपको इस बात का यकीन करना होगा की आप दुनिया के सबसे काबिल इंसान है और जो आप कर सकते हैं, वो सिर्फ आप ही कर सकते हैं। अगर ऐसा आप सोचने लगेंगे तो याद रखिये, आपको जीतने से कोइ रोक ही नहीं सकता है।
4. लगातार प्रयास कीजिए
किसी भी काम को करने के लिए लगातार आपको प्रयास करना होगा। थोड़ा में ज़्यादा नहीं मिल सकता है, बल्कि ज़्यादा में थोड़ा मिलता है और यही थोड़ा, थोड़ा एक दिन बहुत ज़्यादा बन जाता है।
इसलिए किसी भी काम को सफल बनाने के लिए बार-बार प्रयास कीजिए और आप देखेंगे की आप अपने काम में सफल हो गए हैं।
5. अपने काम को शिद्द्त से कीजिए
किसी भी काम को इतनी शिद्दत से अंज़ाम दीजिये की आपका नाम हो जाए। जब आप शिद्दत से काम करेंगे तो हर कायनात आपका साथ देगी। अपकी शिद्द्त आपको वो सब कुछ दिला सकती है, जो आप हासिल करना चाहते हैं।
conclusion
तो दोस्तों! कैसा लगा आपको हमारा पोस्ट?
Motivational Man: हौसला जो नहीं छोड़ते है, वो ही तो एक दिन रिकॉर्ड तोड़ते हैं
उम्मीद है आपके जीवन की नई दिशा देने में यह विषय आपकी मदद जरूर करेगा।
"सिलसिला जिंदगी का" हमेशा आपके लिए ऐसे ही पोस्ट लेकर आता है और आता रहेगा। अपना प्यार देते रहिए। पढ़ते रहिए आपका अपना Blog "SilsilaZindagi Ka"👍
No comments