Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

यह भी पढ़िए

latest

कल नेता जी आ रहे हैं

चारो तरफ ये चर्चा है छपा हुआ ये पर्चा है सब एक ही राग गा रहे हैं कल नेता जी आ रहे हैं। नेता जी जब आएंगे सबके मन की बात सुनाएंगे ये व...

चारो तरफ ये चर्चा है
छपा हुआ ये पर्चा है
सब एक ही राग गा रहे हैं
कल नेता जी आ रहे हैं।

नेता जी जब आएंगे
सबके मन की बात सुनाएंगे
ये वादा करेंगे, वो वादा करेंगे
और लोग ख़ूब तालियाँ बजायेंगे।

इस बार जीता तो सड़क बनवा दूंगा
हर  घर  में मैं  बिजली  पहुँचा  दूंगा
नेता जी ज़्यादा भावुक हुए तो कहेंगे
आसमाँ  से  मैं  तारे तोड़ के ला दूंगा।

अगर मैं जीता  तो देखना क्या हो जाएगा
हर बेरोजगार के पास रोजगार हो जायेगा
मैं  नेता हूँ  कभी  भी  झूठ  नहीं   बोलता
मेरी सत्ता में जानवर भी इंसान हो जाएगा।

नेता जी वादा करते हुए ज़ोर से चिल्लायेंगे
लोग भी  ज़िन्दाबाद के  नारे खूब लगाएंगे
नेता जी दिल  जीतेंगे और फिर चुनाव भी
फिर  पाँच  सालों  तक  नज़र नहीं आएंगे।

फिर  चुनाव  का  समय  नज़दीक  आ  रहा  है
फिर नेता जी के नाम का पर्चा छापा जा रहा है
फिर  लोग  एक-दुसरे  को  यही बता  रहे  हैं
कल नेता जी आ रहे हैं।


No comments

Advertisment