Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

यह भी पढ़िए

latest

Dubai- एक खूबसूरत शहर

Dubai दुबई को दुनिया के सबसे अमीर शहरों में से एक माना जाता है। इस शहर की सुंदरता, बड़ी-बड़ी इमारतें, यहाँ की आबो-हवा, दौलत, शोहरत पूरी ...

Dubai

दुबई को दुनिया के सबसे अमीर शहरों में से एक माना जाता है। इस शहर की सुंदरता, बड़ी-बड़ी इमारतें, यहाँ की आबो-हवा, दौलत, शोहरत पूरी दुनिया में सबसे अलग और अनोखी है। आज मैं अपने ब्लॉग "Silsila Zindagi ka" के माध्यम से आपको Dubai के बारे में कुछ ऐसे रोचक तथ्य बताने जा रहा हूँ, जिसे आप नहीं जानते हैं।

कार का शौक़ीन कौन नहीं होता? लेकिन अगर बात की जाए Dubai की तो सबसे महंगी-महंगी करें आपको Dubai में ही देखने को मिलेंगीं। क्योंकि वहाँ के लोग कारों के बहुत शौक़ीन होते हैं।

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत जिसका नाम बुर्ज खलिफा (Burj Khalifa) है, जिसे 90km की दूरी से भी देखा जा सकता है, Dubai में ही है।

यूँ तो ज़्यादातर मॉल हर शहर के अंदर होते हैं। लेकिन Dubai का सबसे बड़ा मॉल Dubai मॉल रेगिस्तान में बना हुआ है। इस मॉल में लगभग 1200 स्टोर्स मौजूद हैं और इसे देखने के लिए लगभग करोड़ों लोग आते हैं।

आपको जान कर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर Dubai ही है। यहाँ का क्राइम रेत 0% है।

एक और हैरान कर देने वाला तथ्य, Dubai में यह नियम है कि आपको घर में भी बैठ कर शराब पीना है तो आपको लाइसेंस लेना पड़ेगा। बिना लाइसेंस के ना तो आप घर में शराब रख सकते हैं और ना ही पी सकते हैं।

Dubai ही एक ऐसा शहर है, जहाँ अधिकांश ATM में आपको सोने के सिक्के मिल जाएंगे।

Dubai टैक्स फ्री शहर है। यहाँ इनकम टैक्स देने की कोई ज़रूरत नहीं पड़ती।

Dubai का "The Palm Jumeriah" मानव द्वारा बनाया गई ऐसी कार्यकला है, जिसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।

Dubai में अन्य देशों या शहरों की तरह जिप कोड या पिन कोड नहीं होते। आपको किसी एड्रेस भी पहुंचना है तो मॉल या होटल को लैंडमार्क बना कर पहुंचना पड़ेगा।

Dubai की आबादी लगभग 28 लाख है। लेकिन आपको जान कर हैरानी होगी कि इस आबादी में 43.3% भारतीय ही हैं।

Dubai कितना fast सिटी है, इसका अंदाज़ आप इससे लगा सकते हैं कि Dubai ने अपना मेट्रो स्टेशन नेटवर्क सिर्फ और सिर्फ दो सालों में बना लिया था।

क्या आपको पता है कि Dubai में लोग कुत्ते-बिल्ली नहीं, बल्कि शेर और चीता पालना पसन्द करते हैं।

Dubai में सिर्फ घरों में ही नहीं, बल्कि वहाँ के बस स्टैंड पर भी एसी लगा होता है।

Dubai कितना fast सिटी है, इसका अंदाज़ आप इससे लगा सकते हैं कि Dubai ने अपना मेट्रो स्टेशन नेटवर्क सिर्फ और सिर्फ दो सालों में बना लिया था।

Dubai सबसे अधिक तेजी विकसित होने वाला शहर हैं।  1960 से पहले Dubai एक रेगिस्तानी क्षेत्र था। 1960 में तेल की खोज होने के साथ ही इसका विकास तेजी से हुआ। आज यह विश्व के सबसे अधिक खूबसूरत शहर में से एक हैं। 

अन्य देशों या अन्य शहरों में अमूमन ऐसा होता है कि आप जब किसी को पैसे देने का वादा करते हैं और ना भी देते हैं तो चलता है। लेकिन दुबई में ऐसा नियम नहीं है। यह वहाँ इलीगल है और ऐसा करने पर आपको जेल भी हो सकता है।

अगर आप Dubai में हैं और वहां सड़क या किसी अन्य जगह को गलती से भी गंदा करते हैं तो आपको इसके लिए जुर्माना भरना पड़ेगा।

Dubai में शादी से पहले महिला और पुरुष का संबंध बनाना अवैध है। अगर आप ऐसा करते पकड़े गए तो, आप गिरफ्तार हो सकते है या फिर देश निकाला भी किया जा सकता है।

तो दोस्तों! ये थे Dubai कर बारे में कुछ रोचक तथ्य। कैसा लगा आपको? जरूर बताइये। मिलते हैं अगले पोस्ट के साथ। जुड़े रहिये आप हमारे Blog "Silsila Zindagi Ka" के साथ।

No comments

Advertisment