Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

यह भी पढ़िए

latest

The Miracle Morning-आपकी ज़िन्दगी भी बदल सकती है

The Miracle Morning Silsila Zindagi Ka  के माध्यम से मैं आपको बताने जा रहा हूँ,   The Miracle Morning   के बारे में।  ये भी पढ़ें:  जीवन...

The Miracle Morning

Silsila Zindagi Ka  के माध्यम से मैं आपको बताने जा रहा हूँ,  The Miracle Morning के बारे में। 
ये भी पढ़ें: जीवन में सफलता हासिल कैसे करें?
 क्या आपको पता है दोस्तों! जैसे ही रोज़ सुबह होती हैं, हर इंसान की ज़िन्दगी की एक नई शुरुवात होती है। मतलब हर दिन नया होता है जीवन।  
लेकिन क्या आपको पता है कि हर इंसान के जीवन में Morning यानि सुबह कितना महत्वपूर्ण है? शायद आज के दौर में कोई भी इस बात पर गौर नहीं करता है। लेकिन मैं आपको बता दूं कि Morning का समय ही ऐसा होता है, जिसमें इंसान सबसे ज़्यादा ख़ुद को ऊर्जावान महसूस करता है। चाहे वो मानसकि तौर पर हो या शारीरिक तौर पर।
लेकिन गौर किया जाए तो आज कल लोग सुबह को भूल चुके हैं और मैंने तो ऐसे कई लोगों को भी देखा है, जिन्हें उगते हुए सूरज को देखे कई दिन नहीं, कई महीने हो जाते हैं। और यकीन मानिए ऐसे लोगों की कामयाबी का बहुत कम ही चांस होता है। और अगर आप बार-बार असफल हो रहे हैं तो एक चीज़ ही आपके जीवन को बदल सकती है और वो है- The Miracle Morning.

अगर आपको The Miracle Morning के बारे में और भी अधिक जानना है तो Calofornia के famous लेखक Hal Elord द्वारा लिखी गई किताब "The Miracle Morning" में बहुत ही अच्छे से बताया गया है कि सुबह आपकी ज़िंदगी को कैसे बदल सकती है? और हर इंसान के जीवन में सुबह कितना मायने रखता है।

Hal Elord ने जो भी अपनी किताब The Miracle Morning में लिखा है, उन्होंने खुद को उसको महसूस किया है और उसे उन्होंने अपनाया भी है। आप एक बार जरूर पढ़ियेगा। 

दोस्तों! जैसा कि आपको पता होगा कि लोग आज कल सुबह को भूल ही गए हैं। जब से मोबाइल और सोशल मीडिया की क्रांति बढ़ी है, लोग उसी से घिरे रहते हैं। वही उनकी ज़िंदगी बन गई है और रात उनका हम सफ़र।
देर रात तक घण्टों मोबाइल पर लगे रहना। चैट करना। वीडियो देखना। और जैसे ही सुबह का समय आया नींद की चपेट में आ जाना। फिर तो ऐसे लोगों की कभी Morning ही नहीं होती। तो फिर ऐसे लोग क्या देखेंगे The Miracle Morning.
लेकिन मैं आप लोगों से एक बात कहना चाहूंगा कि आप लोग अपनी ज़िंदगी को बदलिए। अपना रूटीन बदलिए। अपना काम करने का तरीका बदलिए। फिर देखिए, आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

आपने देखा होगा कि वैसे लोग बहुत ही स्वास्थ्य और खुश रहते हैं जो सुबह में ज़ल्दी जगते हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि यह सुबह ही यानि आज की सुबह से ही पूरी दिनचर्या चलेगी।
अगर आपको क़ामयाब होना है तो सुबह से ही अपनी दिनचर्या तय करनी होगी। तभी आपका सफ़र भी आगे बढ़ेगा। वो सफ़र चाहे सड़क का हो, या ज़िन्दगी का। लेकिन आपको सोचना पड़ेगा। ऐसा नहीं कि सूरज के ढ़ल जाने के बाद वादा करो और फिर सुबह वादा तोड़ दो।

The Miracle Morning

1. सुबह ज़ल्दी जगने की आदत डालें: अगर आप अपनी ज़िंदगी में कुछ बड़ा करना चाहते हैं, तो आप सुबह जल्दी जगने की आदत डालें। यह आपको करना पड़ेगा। तभी आपकी ज़िंदगी बदल सकती है और आप सुबह तभी जग पाएंगे, जब आप रात को ज़ल्दी जगेंगे। कहा भी गया है- Early to bed and Early to rise, Make a man Healthy, Wealthy and wise.

2. अपने आपको अध्यात्म से जोड़ें: यह बहुत जीवन में ज़रूरी है, अपने आपको अध्यात्म से जोड़ना। ध्यान करना। ऐसा करने से आपके जीवन में उजाला ही उजाला होगा। आपको सखी मार्ग मिलेगा और सबसे बड़ी बात कि आप ख़ुद को पहचान पाएंगे कि आप कौन है? और जो अपने आपको पहचान लिया वो कोई भी मंज़िल हासिल कर सकता है।

3. Excersice करें: हर इंसान को सुबह Excercise करना चाहिए। इससे ना सिर्फ शरीर स्वास्थ्य रहता है, बल्कि आपका मन भी खुश रहता है।

4. अपनी दिनचर्या तय करें: सुबह ही अपने पूरे दिन की दिनचर्या तय कर लें कि आज आपको क्या करना है? और जो तय कर लें, ज़्यादातर कोशिश यही करें कि उस दिनचर्या को उस दिन पूरा करना ही है। फिर आपकी ज़िंदगी बदलनी शुरू हो जाएगी।

CONCLUSION
तो दोस्तों! ये थी कुछ महत्पूर्ण बातें। शायद आप भी इस राह पर चलें औए आपकी ज़िंदगी बदल जाये। मुझे बहुत खुशी होगी।
आप Morning  में उठने की आदत डालिये और फिर देखिये " The Miracle Morning
If You want to read A beautiful Review about the Book "The Miracle Morning" you can read Review of "Boho Berry"

मिलते हैं अगले विषय कर साथ। दुआ है दिल से कि आप सभी अपनी ज़िंदगी में सफलता का मक़ाम हासिल करते रहिए और इसी तरह आपका Silsila Zindagi Ka यूँ ही चलता रहे।

No comments

Advertisment