Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

यह भी पढ़िए

latest

Happy New Year: श्री फेकू बाबा सबकी मनोकामना पूर्ण करें

Silsila Zindagi Ka Wish You A Happy new Year 2019 हर साल कैलेंडर बदलता है। साल बदलता है। पर नहीं बदलती है हमारी सोच, हमारी संस्कृति। ह...

Silsila Zindagi Ka Wish You A Happy new Year 2019
हर साल कैलेंडर बदलता है। साल बदलता है। पर नहीं बदलती है हमारी सोच, हमारी संस्कृति। हालांकि यह भारत वर्ष का नाव वर्ष नहीं है, लेकिन हम भारतीयों की आदत है, हर किसी के ग़म को बांट लेते हैं और हर किसी की खुशियों में सरीक हो जाते हैं। इसीलिए तो हमारे देश की पहचान दुनिया में सबसे अलग है।

2018 अलविदा हो चुका है। आज 2019 का आगमन हो चुका है। रात से ही मुम्बई में पटाखों के साथ नव वर्ष के आगमन की खुशियां मनाई जा रही हैं। सभी नव वर्ष के रंग में रंगे हुए दिखाई दे रहे थें। Whatsapp और Facebook पर Happy New Year की बधाईयों का तांता लगा हुआ है। अलग-अलग तरीके से लोग नए साल के आगमन का लुत्फ उठा रहे थे।

इसी बीच मैंने Facebook पर तस्वीर देखी, अपने गाँव के युवाओं की। जो श्री फेकू बाबा के प्रांगण में 2019 का प्रतिबिंब बना कर नव वर्ष की बधाईयां दे रहे थें। यह तरीका मुझे सबसे अलग और अनोखा लगा। श्री फेकू बाबा के प्रांगण का यह दृश्य मेरे दिल को छू गया। 
यह गाँव का अनोखा दृश्य है। यह श्री फेकू बाबा के प्रांगण का लुभावना दृश्य है। जो सबसे अलग है। 
श्री फेकू बाबा हमारे गाँव के एक जीवंत देवता हैं। जिनकी महिमा अपरमपार है। जिनके चमत्कार की कहानियां हर तरफ प्रचलित हैं। बाबा ने न जाने कितने लोगों की मनोकामना को पूर्ण किया है। कितने लोगों के जीवन में खुशियां भरा है। जिनके रोम-रोम में राम का नाम बसा हुआ है।

CONCLUSION
श्री फेकू बाबा सभी लोगों की मनोकामना पूर्ण करें। बाबा की कृपा सब पर बरसती रहे। सभी हंसते- गुनगुनाते रहें। यह नव वर्ष सबके जीवन में खुशियां ले कर आएं। आपके जीवन में कामयाबी ही कामयाबी हो। आपके हर सपने पूरे हों। आप सूरज और चाँद की तरह फलक में जगमगाते रहें। आपका "Silsila Zindagi Ka" यूं ही बढ़ता रहे। इन्हीं दुआओं के साथ फिर से "Happy New Year".

No comments

Advertisment