TV Show- मनाइए हमारे साथ रामनवमी का महापर्व 14 अप्रैल को
TV Show: जनम लीहले राम लला
Director: Dhiraj Thakur
Writer: Anil Pandey,
Artist: आम्रपाली दूबे, निशा दूबे, अविनाश द्विवेदी
Channel: Big Ganga
Singer: तृप्ति शाक्या
![]() |
| आम्रपाली दूबे |
TV Show- "जनम लीहले रामलला"। श्री राम जन्म के अवसर पर यह TV Show आपको दीवाना बना देगा। इस TV Show में एक से बढ़कर एक कलाकार श्री राम लला के जन्म का उत्सव मनाएंगे।
![]() |
| तृप्ति शाक्या- कभी राम बन के, कभी श्याम बन के |
TV Show: जनम लीहले राम लला
ढ़ोल, मजीरा पर नाचती नज़र आएंगी आम्रपाली...निशा दूबे की प्रस्तुति पर आप ज़रूर बजायेंगे ताली।
![]() |
| निशा दूबे |
नाच होगा, गान होगा, प्रभु श्री राम का गुणगान होगा...साथ ही साथ रघुनंदन की महिमा का बखान होगा। बिग गंगा के आंगन में जन्म लेंगे रामलला। 14 अप्रैल, शाम बजे। देखना मत भूलिएगा।
क्या आपको पता है कि रामनवमी के दिन सिर्फ श्री राम का ही जन्म नहीं हुआ था, बल्कि उनके साथ उनके कई विचारों का भी जन्म हुआ था। इस TV Show के माध्यम से ना आप सिर्फ राम लला का जन्मोत्सव देखेंगे, बल्कि श्री राम चन्द्र जी के उन आदर्श विचारों से भी आप रु-ब-रु होंगे, जिन्हें आप और हम धारण कर लें तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा।
![]() |
| अविनाश द्विवेदी |
यह TV Show महज़ एक शो ही नहीं है, बल्कि इसमें आपको जीवन दर्शन करने को मिलेगा प्रभु श्री राम का। आपको श्री राम के उन आदर्शों को सीखने का मौका मिलेगा जिनसे उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया था।
जब-जब धरती पर पाप बढ़ा है तब-तब भगवान विष्णु ने अवतार लेकर अत्याचार का अंत किया है और धरती से पाप को मिटाया है।
विष्णु के सातवें अवतार प्रभु श्री राम का जन्म भी रावण के बढ़े अत्याचार को खत्म करने के लिए ही हुआ था। और भगवान ने अपना सातवां अवतार अयोध्या में लिया था।
![]() |
| राम लला जन्मोत्सव |
इस TV Show में मस्ती होगी, धमाल होगा। श्री राम का नारा गूंजेगा चारो ओर, प्रभु भक्ति में होंगे सभी सराबोर।
जिस तरह अयोध्या में राम लला के जन्म की खुशियां मनाई गई थी, उसी तरह "बिग गंगा"के आंगन में भी सभी झूमेंगे, गाएंगे, नाचेंगे और आपको भी झूमाएँगे।
तो देखना मत भूलिएगा हमारा TV Show "जनम लीहले राम लला" सिर्फ और सिर्फ बिग गंगा पर- 14 अप्रैल, शाम 5 बजे से।





0 Comments