Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Ads

यह भी पढ़िए

latest

Motivational Wednesday, A Hindi Poem: क्या हो जाएगा?

Motivational Wednesday, A Hindi Poem: क्या हो जाएगा? क्या हो जाएगा ज़रा तू रुक जाएगा क्या हो जाएगा ज़रा तू ठहर जाएगा। फेकू ब...

Motivational Wednesday, A Hindi Poem: क्या हो जाएगा?

Motivational Wednesday, A Hindi Poem: क्या हो जाएगा?

क्या हो जाएगा
ज़रा तू रुक जाएगा
क्या हो जाएगा
ज़रा तू ठहर जाएगा।


जब दौड़ते भागते थे
तब चैनो सुकून खोजते थे
आज जाके सकूँ मिला
तो भागने को बेताब हैं 

याद है ऑफिस की बातें
इन्तहां शाम के होने का इंतज़ार होता था
घर जाने की ज़ल्दी थी इतनी
बार-बार घड़ी को ताका करते थे

आज घर पर हैं
तो बोलते हैं ऑफिस को मिस कर रहा हूँ
आज थोड़ा आराम है
तो बोलते हो थक रहा हूँ

उफ़्फ़! बर्बादी का आलम तो देखो
कितना काम, कितना वक़्त धूल हो रहा है
बैठे-बैठे, सोए-सोए
अपना ही चेहरा शूल हो रहा है 

इससे पहले तो
इतिहास पे इतिहास गढ़ा करते थे
हर रोज, हर पल
कितने मील के पत्थर पार किया करते थे 

यह वो दौर है जनाब!
कोई खो कर समय गुज़ार रहा है
तो कोई रो कर
तो कोई सो कर समय गुज़ार रहा है

लेकिन कुछ ऐसे भी हैं
जो रोज एक नया इतिहास लिख रहे हैं
क्योंकि उन्हें मालूम है
यही दौर है कुछ कर गुजरने का

ज़िन्दगी ने मौका दिया है
वो करने का जो हम ना कर पाते थे
तो चलो ना, कुछ नया करने को चुनते हैं
चलो ना, कुछ नया बुनते हैं

कुछ ऐसा कर गुज़रते हैं कि 
इस दौर में हम याद रहें
हमारे काम से
हमारे बेहतरीन परिणाम से।

Motivational Wednesday, A Hindi Poem: क्या हो जाएगा?

Kya ho jaayega
Zara tu ruk jaayega
Kya ho jaaywga
Zaratu Thehar jaayega

Jab daudte bhaagte the
tab chaino sukoon khojte the
Aaj jaa ke sukoon milta
Toh bhaagne ko betaab hain

Yaad hai office ki baate
Intha shaam hone ka intzar hota tha
Ghar jaane ki zaldi thi itni
Baar-Baar ghadi ko taaka karte the

Aaj Ghar par hain
Toh bolte hain office kl miss kar raha hoon
Aaj thoda aaram hai
Toh bolte ho thak raha hoon

Uff! Barbaadi ka aalam toh dekho
Kitna kaam, kitna waqt dhool ho raha hai
Baithe-Baithe, Soye-Soye
Apna hi chehra shool ho raha hai

Isse pehale toh 
itihas pe itithas gadha karte the
Har roj, Har pal
Kitne meel ka patthar paar kiya karte the

Yeh woh daur hai janaab!
Koi kho kar samay guzar raha hai
Toh koi ro kar
Toh koi so kar samay guzar raha hai

Zindagi ne mauka diya hai
Woh karne ka jo hum naa kar paate the
Toh chalo na, kuchh naya karne ko chunte hain
Chalo na, kuchh naya bunte hain

Kuchh aisa kar guzarte hain ki
Iss daur me hum yaad rahen
Hamare kaam se
Hamare behtarin parinaam se.

                           

No comments

Advertisment