अंतरिक्ष ( Space ), एक ऐसा शब्द जिसे हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। पर आप इसके बारे में कितना जानते हैं? खैर, आपको बता दें कि अंतरिक्ष की दु...
अंतरिक्ष (Space), एक ऐसा शब्द जिसे हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। पर आप इसके बारे में कितना जानते हैं?
खैर, आपको बता दें कि अंतरिक्ष की दुनिया (Space World) इतनी बड़ी और रहस्यों से भरी है, जिन्हें आज तक विज्ञान (Science & Space) भी नहीं समझ पाया है। तो चलिए आज हम आपको अंतरिक्ष और उसके 5 सबसे बड़े अनसुलझे (5Mystery Of Space) रहस्यों के बारे में बताते हैं।
Must Read: बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन
Space Mystery1- अंतरिक्ष रहस्य1
अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतरिक्ष में 150 बिलियन्स आकाशगंगाओं (150 Billion Galaxy in Space) का हमें पता चला है। पर वैज्ञानिकों का दावा है कि अंतरिक्ष (Size of Space) इससे भी कई गुना ज्यादा बड़ा है, या हम कह सकते हैं कि इसके विस्तार का कोई अंत नहीं है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) की एक रिसर्चर टीम ने इस पर काफी शोध करने के बाद इस बात का दावा किया कि अब तक के ज्ञात अंतरिक्ष में हमने जितनी आकाशगंगाओं को जाना है, उनकी संख्या 250 गुना और अधिक हो सकती हैं।
Space Mystery2- अंतरिक्ष रहस्य2
हम पृथ्वी पर रहते हैं और हमारे लिए 24 घंटे का एक दिन होता है। लेकिन क्या आपको पता है, अंतरिक्ष यात्रियों के लिए 24 घंटो में लगभग 16 बार सूर्योदय (Sunrise on Space) तथा सूर्यास्त (Sunset on Space) हो चुका होता है. ऐसा क्यों होता है आज तक इस रहस्य का पता कोई नहीं लगा पाया है।
Space Mystery3- अंतरिक्ष रहस्य3
ब्लैकहोल (Black Hole) शब्द सुनते ही हमारे मन में पहला सवाल यही आता है कि क्या है यह ब्लैकहोल (What is Black Hole?) दरअसल, ब्लैकहोल अंतरिक्ष के अनसुलझे रहस्यों (Black Hole is Mystery) में से एक है, जिसका भौतिक विज्ञान का कोई भी नियम (Rule of Black Hole) कार्य नही करता है।
How to Create Black Hole? (ब्लैक होल का निर्माण कैसे होता है?)
वैज्ञानिको का यह मानना है की वह सभी तारे जिनका MASS हमारे सूर्य से 20 गुना अधिक होता है, उनके टूटने पर ब्लैक होल का निर्माण होता है। वैज्ञानिको ने टेलिस्कोप तथा सैटेलाइट के जरिये ब्लैक होल की बहुत सी तस्वीरे ली है. पर ज्यादातर तस्वीरे धुल तथा धुल कण से घिरे हुए है, जिसके वजह से ब्लैक होल साफ-साफ दिखाई नही देता है. ब्लैक होल की दुरी (Distance Between Black Hole to Earth) पृथ्वी से लगभग पांच करोड़ पचास लाख प्रकाशवर्ष है.
Space Mystery4- अंतरिक्ष रहस्य4
क्या आप जानते हैं कि अंतरिक्ष में लाखों गलैक्सियां हैं, जिसमें लाखों सूर्य-Sun,तारे, चंद्रमा, धरती, ग्रह, उपग्रह, उल्का और ब्लैक होल है। वैज्ञानिकों ने अपनी शोध में हमारी गैलेक्सी में असंख्य तारामंडल पाए हैं। हमारी गैलेक्सी का नाम है मिल्की वे (Milki Way), जिसमें हम धरती पर रहते हैं। माना जाता है कि इसी गैलेक्सी में धरती जैसे ग्रहों पर जीवन हो सकता है जहां पर मनुष्य से भी कई गुना ज्यादा बुद्धिमान मनुष्य रहते हों। अंतरिक्ष में अब तक 800 से ज्यादा गैलेक्सी ढूंढी जा चुकी है। वैज्ञानिक कहते हैं कि लगभग 19 अरब (19 Arab Galaxy) गैलेक्सियां हो सकती है।
Space Mystery5- अंतरिक्ष रहस्य5
What is Dark Matter & Dark Energy?
डार्क मैटर ( Dark Matter) और डार्क एनर्जी (Dark Energy), यह शब्द तो आपने सुना ही होगा? पर क्या आपको पता है अंतरिक्ष से इनका संबंध क्या है? चलिए हम बताते हैं। दरअसल, अंतरिक्ष का 95 फीसद हिस्सा डार्क मैटर और डार्क एनर्जी से मिल कर बना है। बाकी का पांच प्रतिशत हिस्सा भौतिक पदार्थों से। इनमें ग्रह, नक्षत्र, तारे वे सभी आते हैं, जिन्हें हम देख सकते हैं।
How Made dark matter & dark energy?
डार्क मैटर का निर्माण कुछ ऐसे पदार्थों से हुआ है, जो लाइट को ऑब्ज़र्व, इमिट और रिफ्लेक्ट नहीं करते। इस कारण अब तक के उपलब्ध यंत्रों के बल पर इसे देख पाना असंभव है। लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि इस अंतरिक्ष का आधार डार्क मैटर और डार्क एनर्जी ही हैं। इनके बिना इस ब्रह्मांड का कोई अस्तित्व नहीं है। हालांकि अभी तक यह रहस्य अनसुलझा है जिसके बारे में वैज्ञानिक भी पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं।
तो दोस्तों! ये थे अंतरिक्ष और इससे जुड़े कुछ अनसुलझे रहस्य। उम्मीद है हमारे post के माध्यम से आपने अंतरिक्ष को करीब से जाना होगा और सही कहें तो अंतरिक्ष की परिकल्पना का दृश्य भी आपकी आंखों में तैर गया होगा।
कैसा लगा हमारा post? हमें कमेंट्स में जरूर बताईये और पढ़ते रहिये हमारा ब्लॉग SilsilaZindagiKa.
No comments