Chhemi Daal Recipe in Hindi- छेमी की स्वादिष्ट दाल कैसे बनाएं?

यूं तो हम हर रोज़ बहुत तरह की दाल अपने घर पर बनाते हैं, लेकिन आज सिलसिला ज़िंदगी का के माध्यम से आज हम आपको बताने जा रहे हैं- Chhemi Daal Recipe in Hindi- छेमी की स्वादिष्ट दाल कैसे बनाएं?

Chhemi Daal Recipe in Hindi- छेमी की स्वादिष्ट दाल कैसे बनाएं?

छेमी जिसे हम अक्सर मटर भी कहते हैं। मटर का उपयोग आप बहुत सारी चीजो में खाने के लिए करते हैं। लेकिन चलिए आज जानिए की छेमी/मटर की दाल कैसे बनाते हैं?

छेमी की दाल कैसे बनाएं?

छेमी को पहले अच्छी तरह धो लें।
फिर इसे किसी भगोने में थोड़ा सा उबाल लीजिये।
कूकर में अगर उबाल रहे हैं तो इसे 1 सीटी से ज़्यादा ना उबालें। अच्छा होगा कि आप भागोने में ही छेमी को थोड़ी दवरा तक यानि 30% तक boil कर लें।
उबालने के बाद इसे छान लें और इसमें एक चम्मच नमक मिला दें।
छेमी और नमक को अच्छी तरह से मिलाएं।
कूकर चढ़ाईये और इसे गरम होने दीजिये।
जब कूकर गरम हो जाए तो इसमें अपने अनुसार तेल डालिये।
फिर इसमें आधी चम्मच मेथी डालिये।
फिर अपने स्वादनुसार हरी मिर्च डालिये।
3 बड़ी प्याज डालिये।
3 मीडियम साइज का टमाटर डालिये।
4 तेजपता डालिये।
और नमक अपने स्वदानुसार अभी ही डाल लीजिये।
अब पहले इन सब Gridients को अच्छी तरह से मिला लीजिये।
15 मिनट्स तक इन्हे भूनने के साथ इसमें हल्का-हल्का पानी हर 3 मिनट के अंतराल पर ड़ालते रहिए।
15 मिनट्स के बाद इसमें एक चम्मच हल्दी डालिये।
आधा चम्मच सब्जी मसाला, आधा चम्मच मीट मसाला।
अब इसे लगातार 15 मिनट्स तक भूनते रहिए।
15 मिनट्स के बाद आप देखेंगे की छेमी की रंग बदलने लगा है और इसमें एक गज़ब की खुशबू आने लगी है।
अब 15 मिनट्स के बाद कूकर का ढक्कन बंद कीजिये और इसे हल्की आंच पर 3 सीटी लगा दीजिये।
चूल्हा बंद कीजिये और सीटी निकलने के बाद इसे 15 मिनट छोड़िये।
और फिर खाइये और अपनों के चेहरे पर मुस्कान लाईये।
Chhemi Daal Recipe in Hindi- छेमी की स्वादिष्ट दाल कैसे बनाएं?


तो लीजिये तैयार है आपकी छेमी की स्वादिष्ट दाल 🥰🥰🥰🥰🥰👍👍

छेमी की दाल बनाने के लिए जरूरी सामग्री | Ingredients for Chhemi daal

छेमी- व्यक्ति के अनुसार
सरसो तेल- 100ग्राम
जीरा- एक चमच्च
हरी मिर्च- 5-6
तेजपता- 4-5 पीस
हल्दी- एक चम्मच
मसाला- एक चम्मच
नमक- स्वादानुसार

Conclusion: तो दोस्तों! इस आसान विधि से अपने घर पर बनाईये छेमी या मटर की दाल और परिवार के साथ चाव से खाइये। पढ़ते रहिए Silsila Zindagi Ka.









Post a Comment

0 Comments