Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

यह भी पढ़िए

latest

How To Get Success In Life- क़ाबिल बनो, क़ामयाबी तो झक मार के आएगी

ways Of Success: Success Quotes क्या अब भी आपकी वो बचपन वाली ख़्वाहिश ज़िंदा है? मुझे चाँद चाहिए। क्या अब भी आपकी चाहत है, आसमान से सि...

ways Of Success: Success Quotes



क्या अब भी आपकी वो बचपन वाली ख़्वाहिश ज़िंदा है? मुझे चाँद चाहिए। क्या अब भी आपकी चाहत है, आसमान से सितारों को तोड़ लाने की? क्या अब भी आपके अरमान ज़िंदा है, हवा में उड़ते हुए दूर तलक जाने की? 
मुझे मालूम है। अब आपकी ख़्वाहिशें बड़ी नहीं रह गई होंगीं। क्योंकि अब आप छोटे नहीं रहे। बड़े हो गए हैं। ज़वान हो गए हैं। लेकिन क्यों?
आख़िर क्यों हम एक दायरे में ही सिमट कर रहा गए हैं? क्यों हम थोड़ा पा कर ही संतुष्ट हो गए हैं? क्यों हम उंगलियों पर हिसाब गिन-गिन कर अपनी ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं? क्यों हम नहीं सोचतें कि हम कुछ अलग करें और हम अपनी मेहनत की बदौलत एक नया इतिहास पैदा करें? आख़िर क्यों? ज़िन्दगी तो सिर्फ एक बार मिलती है। तो फिर क्यों हम छोटा बन कर ही रह जाते हैं। 

माना कि बड़ा करने के लिए बड़े इम्तिहान देने पड़ते हैं। कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन सच तो यह भी है कि सोना उतना ही खरा होता है, जितना कि उसे आग में तपाया जाता है। इसलिए बड़ा करने के लिये आपको मुश्किलात का सामना करना पड़ेगा। लेकिन उससे पहले आपको फिर से एक ख़्वाब देखना होगा और ख़ुद से कहना होगा- मुझे चाँद चाहिए। यकीन मानो, जिस दिन आप चाह लिए चाँद आपकी मुट्ठी में लेकिन उसके लिए आपको ढूंढ़ने पड़ेंगे रास्ते। ख़ुद से बनाने होंगे रास्ते। यानि कि आपको तलाश करने होंगे, Ways Of Success और इसके लिए आपको कुछ नया तरीका अपनाने होंगें। 

1. अपने आपको पहचानो- अगर आपको अपनी ज़िंदगी में सफल होना है, तो सबसे पहले आपको खुद को पहचानना होगा। आप कौन हो? आप क्या कर सकते हो? आप में क्या प्रतिभा है? और इन सारे प्रश्नों का उत्तर तब मिलेगा, जब आप चिंतन करोगे। बहुत लोगों को मैंने देखा है, जो ख़ुद को कभी समझ ही नहीं पाते। ख़ुद को कभी जान ही नहीं पाते और ऐसे लोग हमेशा नाकमायाब रह जाते हैं।

2. अपने आप में परिवर्तन लाओ- कहते हैं कि परिवर्तन संसार का नियम है। हर चीज़ समय-समय पर बदलता रहता है। ये मौसम, ये दुनिया। अगर परिवर्तन ना हो तो क़ायनात नहीं चलेगा। ठीक उसी तरह अगर आप अपने आप में परिवर्तन नहीं लाते हैं तो आप कभी सफल नहीं हो पाएंगे। अपनी आदतों में परिवर्तन लाओ। अपनी सोच में परिवर्तन लाओ। अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाओ। फिर देखना आपको आपकी मंज़िल तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।

3. हर रोज़ कुछ नया सीखो- यह बहुत ज़रूरी है। हर किसी के लिए। और आपकी सफलता के लिए। आप नहीं जानते हैं, यह बुरी बात नहीं, बल्कि आप जानने की कोशिश नहीं करते हैं यह बुरी बात है। अक्सर मैंने कई लोगों को देखा है, कि एक बार कोई चीज़ जान लेते हैं या सीख लेते हैं और फिर उसी को ले कर आगे बढ़ते रहते हैं। उन्हें लगता है मैं बहुत जनता हूँ या मैंने तो बहुत सीख लिया है। लेकिन याद रखना, यह सोच कर आप किसी और को नहीं, अपने आपको धोखा दे रहे हो। क्योंकि जो आपने सीखा है और किया है, उससे भी आगे दुनिया निकल चुकी है। उसे भी तो आपको सीखना है। तो आपको हर रोज़ कुछ नया सीखना होगा।

4. प्रतिभावान बनो- याद रखो, अगर आपमें प्रतिभा नहीं है, तो आप कुछ नहीं कर सकते। आपके अंदर की प्रतिभा ही आपको महान बना सकती है। अगर आपको डोर तक जाना है, चांद कर पार जाना है तो आपको Talented बनना होगा। हर हाल में। आपको याद होगा 3 Idiots फ़िल्म का एक Dialogue: क़ाबिल बनो, क़ामयाबी तो झक मार के आएगी।

5. सही मार्ग पर चलो- आपने देखा होगा कि कोई भी ट्रेन अपनी मंज़िल के लिए निकलती है तो उसे अपने सही मार्ग पर चलना होता है, तभी वो अपनी मंज़िल तक पहुंच पाती है। उसी तरह इंसान की ज़िंदगी भी है। आपको अपने सही मार्ग पर चलना होगा। लेकिन सही मार्ग पर चलने से पहले आपको सही मार्ग का चयन भी करना होगा। तभी आप मंज़िल तक पहुंच पाएंगे। 

6. एक ज़िद्द पैदा करो- आपको अगर अपने मंज़िल तक पहुंचना है तो आपके अंदर एक ज़िद्द होनी चाहिए कि तब तक हम नहीं रुकेंगे, जब तक हम अपने ख़्वाबों को पूरा नहीं कर सकते। जिस दिन आपने ज़िद्द कर लिया तो आप हासिल कर लेंगे हर वो चीज़, जो आपको चाहिए।

तो दोस्तों! ये थे Ways Of Success. कैसा लगा आपको ज़रूर बताईयेगा। मिलते हैं एक नए विषय के साथ ज़ल्द ही। 

2 comments

Advertisment