Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

यह भी पढ़िए

latest

क्या आपको याद है रामायण और रामायण के किरदार? देखिए.....

Ramayan- Ramanand Sagar रामायण तो बहुत बने, लेकिन रामानन्द सागर ने जिस रामायण को पर्दे  पर उतारा था, वैसा कमाल शायद ही कोई कर पाए। ...


Ramayan- Ramanand Sagar

रामायण तो बहुत बने, लेकिन रामानन्द सागर ने जिस रामायण को पर्दे  पर उतारा था, वैसा कमाल शायद ही कोई कर पाए।

Image By Google

एक-एक पात्र, एक-एक दृश्य और हिंदी के एक-एक शुद्ध संवाद आज भी कानों में गूंजते हैं। याद कीजिये दौर, जब आज से 30-35 साल पहले इतना तकनीक भी नहीं था। इसके बावज़ूद, रामानंद सागर ने जो कर दिखाया था वो आज भी जिंदा है।

शायद बहुत लोगों को याद होगा 1987-1988 का वो दौर (तब मेरा जन्म नहीं हुआ था, हालांकि मैंने सुना है), जब दूरदर्शन पर 9:30 बजे से रामायण प्रसारित होता था। वो भी हर रविवार को। और इस रविवार का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार रहता था। धीरे-धीरे इसका सीडी और डीवीडी भी बाज़ार में आया और रामायण को बड़े तौर पर पहचान मिली।

ना सिर्फ रामायण को बल्कि इसमें निभाने वाले किरदार को भी खूब तवज्जो मिली। और ऐसा हो भी क्यों न, जिस मेहनत और लगन से एक-एक किरदार ने अपना रोल प्ले किया, वही तो रामायण की जान है।

आज हम उन्हीं कलाकारों से आपको मिलाने जा रहे हैं, जिसे शायद आप भूल गए होंगे।

1. अरुण गोविल- श्री राम
                   
Image By Google
12 जनवरी 1958 को उत्तरप्रदेश, मेरठ में जन्मे अरुण गोविल ने रामायण में राम को जो किरदार अदा कर दिया, शायद ही कोई कर पाए। आज भी इनके चेहरे की मुस्कान और संवाद बोलने का अंदाज़ ज़िन्दा है और ज़िन्दा रहेगा। एक समय ऐसा भी था कि लोग की नज़रों में ये वास्तव में श्री राम थे और जहां जाते थे, लोग इनकी पूजा करते थे।

2. सुनील लहरी- लक्षमण
             
Image By Google


रामायण में आपने लक्षमण को देखा होगा। श्री राम के छोटे और दुलारे भाई, जो छोटी-छोटी बात पर भी गुस्सा कर बैठते थे। इनका वास्तविक नाम है सुनील लहरी।

3. दीपिका  छिखलिया - सीता
         
Image By Google

आदर्श पुरुषोत्तम श्री राम की पत्नी यानि सीता के किरदार को जीने वाली दीपिका छिखलिया का जन्म 1965 में हुआ था।

4. संजय जोग- भरत
                
Image By Google

कहते हैं कि भाई तो बहुत हुए, पर भरत की तरह नहीं। उसी भरत के किरदार को संजीदगी से निभाने वाले संजय जोग से मिलिए। जिनका किरदार लोगों को रोने पर मजबूर कर देता था।

5. समीर राजदा- शत्रुघ्न


श्री राम के चौथे और सबसे छोटे भाई शत्रुघ्न की भूमिका निभाने वाले समीर राजदा से मिलिए।

6. दारा सिंह- हनुमान
                
Image Source Google

श्री राम के परम भक्त हनुमान की भूमिका को पर्दे पाए जीवंत करने वाले, ये हैं दारा सिंह। इनका जन्म 19 नवम्बर 1928 को पंजाब, अमृतसर में हुआ था। आज ये हमारे बीच नहीं हैं लेकिन ये रामायण में हनुमान के निभाये हुए किरदार के माध्यम से हमेशा ज़िन्दा रहेंगे।

7. अरविंद त्रिवेदी- रावण
            
Image Source Google

और इनसे मिलिए। ये हैं अरविन्द त्रिवेदी। जिन्होंने लंकापति रावण का किरदार निभाया था। रामायण में जितनी भूमिका राम की रही , उससे कहीं ज़्यादा रावण की।

8. विजय अरोड़ा- मेघनाद/इंद्रजीत
            
Image Source Google

   
महाबली रावण के महाबलशाली पुत्र मेघनाद को आप कैसे भूल सकते हैं? विजय अरोड़ा ने इस किरदार को पर्दे पर कितनी संजीदगी से जिया था। 

9. पद्मा खन्ना- कैकई

Image Source Google

रामायण में कैकई की भूमिका अदा करने वाली ये हैं पद्मा खन्ना।

10. बाल धुरी- दशरथ
                 



ये हैं दशरथ के किरदार को पर्दे पर जीने वाले बाल धुरी।

तो दोस्तों! ये थे रामायण के मुख्य किरदार निभाने वाले कलाकार। मुझे लगता है कि आपको रामायण एक बार जरूर याद आ गया होगा एक बार।

फिर लेकर आएंगे अगले पोस्ट में ऐसा ही कुछ नया आपके लिए। तब तक के लिए हमें दीजिये इज़ाज़त और इसी तरह जुड़े रहिये हमारे ब्लॉग "Silsila Zindagi ka" के साथ।

Be smile always, Good Bye

No comments

Advertisment