Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

यह भी पढ़िए

latest

Happy Dhanters: क्यों मनाया जाता है धनतेरस? जानिये

Happy Dhanters: क्यों मनाया जाता है धनतेरस? जानिये  सिलसिला ज़िन्दगी का ( Silsila Zindagi Ka )  Wish You a Happy Dhanteras . हर घर में स...

Happy Dhanters: क्यों मनाया जाता है धनतेरस? जानिये 

सिलसिला ज़िन्दगी का (Silsila Zindagi KaWish You a Happy Dhanteras. हर घर में सुख, शान्ति और समृद्धि आये और हर किसी के जीवन में खुशहाली आये. हर किसी पर माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद बरसे.



दीवाली का महोत्सव शुरू हो चुका है. आज धनतेरस का त्यौहार हर जगह बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. धन की देवी का हर कोई स्वागत करने के लिए जी जान से लगा हुआ है. सोशल मीडिया (Social Media) Happy Dhanteras शुभकामनाओं से जगमगा रहा है. लेकिन आपको पता है कि धनतेरस क्यों मनाया जाता है?


आईये जानते हैं कि धनतेरस का महापर्व क्यों और कब से मनाया जाता है? 
हमारा समाचार पत्र पढ़िए: 5Minutes News 

Why We Celebrate Dhanteras?

मान्यता है कि  कार्तिक माह (पूर्णिमान्त) की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र-मंथन के समय समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वन्तरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस तिथि को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। भारत सरकार ने धनतेरस को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है|
इस दिन भगवान धन्वन्तरी अमृत कलश ले के समंदर से बाहर आये थे, इसलिए धनतेरस (Dhanteras)के दिन नए बर्तन खरीदने की परम्परा है.

पढ़िए धनतेरस की पूरी कथा 

धन्वन्तरि देवताओं के चिकित्सक हैं और चिकित्सा के देवता माने जाते हैं, इसलिए चिकित्सकों के लिए धनतेरस का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। धनतेरस के सन्दर्भ में एक लोक कथा प्रचलित है कि एक बार यमराज ने यमदूतों से पूछा कि प्राणियों को मृत्यु की गोद में सुलाते समय तुम्हारे मन में कभी दया का भाव नहीं आता क्या। 
दूतों ने यमदेवता के भय से पहले तो कहा कि वह अपना कर्तव्य निभाते है और उनकी आज्ञा का पालन करते हें परन्तु जब यमदेवता ने दूतों के मन का भय दूर कर दिया तो उन्होंने कहा कि एक बार राजा हेमा के ब्रह्मचारी पुत्र का प्राण लेते समय उसकी नवविवाहिता पत्नी का विलाप सुनकर हमारा हृदय भी पसीज गया लेकिन विधि के विधान के अनुसार हम चाह कर भी कुछ न कर सके।
एक दूत ने बातों ही बातों में तब यमराज से प्रश्न किया कि अकाल मृत्यु से बचने का कोई उपाय है क्या। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए यम देवता ने कहा कि जो प्राणी धनतेरस की शाम यम के नाम पर दक्षिण दिशा में दीया जलाकर रखता है उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती है। इस मान्यता के अनुसार धनतेरस की शाम लोग आँगन में यम देवता के नाम पर दीप जलाकर रखते हैं। इस दिन लोग यम देवता के नाम पर व्रत भी रखते हैं।

 

                   Wish You A Happy Dhanteras 

आप सब हमेशा मुस्कुराते रहें. माँ लक्ष्मी की कृपा आप सभी पर बनी रहें इसी कामना के साथ सिलसिला ज़िन्दगी का (Silsila Zindagi Ka) फिर से धनतेरस की शुभकामनाएं देता है. Happy Dhanteras.

No comments

Advertisment